Saturday, 06 December 2025

All Categories

3855::/cck::

पटना उच्‍च न्‍यायालय ने बीएसईबी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.....

::/introtext::
::fulltext::

पटना। पटना उच्‍च न्‍यायालय ने बुधवार को (बीएसईबी) पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। न्‍यायालया ने जुर्माना 2017 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुई एक छात्रा के मामले में लगाया है। दरअसल, छात्रा की हिन्‍दी की कॉपी जांचने में 2 नंबर के एक उत्तर के अंक फाइनल रिजल्ट में नहीं जोड़े गए, लेकिन दोबारा कॉपी जांची गई तो वही छात्रा राज्य की सेकंड टॉपर निकली।

खबरों के मुताबिक, जुलाई 2017 में रिजल्ट जारी हुआ था। रिजल्ट के रिवीजन के बाद बेगूसराय की रहने वाली छात्रा भव्या कुमारी को उस उत्तर के बदले एक अंक दिया गया। भव्या के अब 500 में 465 नंबर हो गए हैं, जो साल 2017 में टॉप करने वाले छात्र के बराबर ही हैं। 
भव्या ने आरटीआई के तहत हिन्‍दी, सोशल साइंस और संस्कृत की कॉपी मांगी थी। भव्या के वकील के अनुसार, मार्च 2018 में तीनों कॉपियों के डुप्लीकेट उपलब्ध कराए गए थे, जिसके बाद भव्‍या ने हाईकोर्ट का रुख किया। बाद में कोर्ट को बताया गया कि हिन्‍दी की कॉपी में तीन उत्तर और संस्कृत और सोशल साइंस की कॉपी में एक-एक उत्तर का मूल्यांकन ही नहीं किया गया था।

::/fulltext::
Ro. No. 13515/8 Advertisement Carousel
Ro. No. 13515/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total959235

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.21
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

2
Online

2025-12-06