Saturday, 06 December 2025

All Categories

4228::/cck::

अमेरिका में कुत्ते-बिल्लियों को मारकर खाने पर रोक, साढ़े तीन लाख का जुर्माना.....

::/introtext::
::fulltext::

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई जाएगी। निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। 

एक अन्य प्रस्ताव में सदन ने चीन, दक्षिण कोरिया और भारत सहित सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस का व्यापार बंद करने का अनुरोध किया। कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है।

उन्होंने कहा, इन चीजों के लिए हमारे करुणामय समाज में कोई स्थान नहीं है। यह विधेयक अमेरिका के मूल्यों को परिलक्षित करता है और सभी देशों को एक सख्त संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे। प्रस्ताव में चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलिपीन, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, भारत और अन्य देशों की सरकारों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को अपनाने और उसे लागू करने का अनुरोध किया गया है। 

::/fulltext::
Ro. No. 13515/8 Advertisement Carousel
Ro. No. 13515/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total959254

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.21
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

1
Online

2025-12-06