Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रणबीर की फ़िल्म 'संजू' बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी के साथ दौड़ रही है और रिकॉर्ड-दर-रिकॉर्ड बना रही है। 'संजू' ने पहले आमिर ख़ान की फ़िल्म '3 इडियट्स' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन (202 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा, अब सलमान ख़ान की 'प्रेम रतन धन पायो' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
::/introtext::29 जून को रिलीज़ हुई 'संजू' ने 5 मई को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 202.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। रणबीर की यह पहली फ़िल्म है, जिसने 200 करोड़ क्लब में दाखिया लिया हो। शुक्रवार (6 जुलाई) को 'संजू' धमाकेदार कलेक्शन के साथ दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गई। ट्रेड सूत्रों के अनुसार दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 13.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, हालांकि यह अभी पूर्वानुमान है। अंतिम आंकड़ों में कुछ फेरबदल हो सकता है।
दूसरे शुक्रवार के इस कलेक्शन के बाद 'संजू' अब तक 216 करोड़ जमा कर चुकी है। इसके साथ ही फ़िल्म ने 'प्रेम रतन धन पायो' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2015 की दीवाली पर रिलीज़ होकर 207.40 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था।
पहले शुक्रवार के मुक़ाबले दूसरे शुक्रवार को संजू के कलेक्शंस में लगभग 61 फीसदी गिरावट आयी है, मगर वर्किंग वीक यानि सोमवार से शुक्रवार तक संजू के कलेक्शंस गिरने की दर लगभग एक समान है, जो इस बात का संकेत है कि फ़िल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता अभी भी बरकरार है। आंकड़ों के अध्ययन से यह भी अंदाज़ा लगता है कि दूसरे वीकेंड में संजू कुछ और फ़िल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म अभी भी 3900 स्क्रींस पर लगी हुई है। अगर स्क्रींस की इस संख्या को बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में परिवर्तित करें तो हर रोज़ 'संजू' 40 करोड़ तक जमा करने की स्थिति में है। अगर फ़िल्म इसका आधा भी करती है तो दूसरे हफ़्ते में प्रतिदिन 20 करोड़ करने की उम्मीद की जा सकती है। पहले वीकेंड में 120 करोड़ जमा करने वाली 'संजू' अगर दूसरे वीकेंड (6-8 जुलाई) में 50 करोड़ जमा कर लेती है, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं। हालांकि यह आंकड़ा शनिवार और रविवार के कलेक्शंस पर निर्भर करता है।
::/fulltext::