Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:30 से 8:35 तक
रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की भी मंजूरी मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदिआज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का द्वार खुलेगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक
घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको जल्द कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, लेकिन कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप कुछ रचनात्मक करने का भी प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक
इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातक को को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच दूरियां सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 7:25 तक
आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। कामकाज से जुड़ा प्रयास विफल होने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक