Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
आज 14 जून, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे..........
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): नौकरी करने वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून शुभ अंक:4 शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर हो या कार्यस्थल जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। सेहत कमजोर रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी शुभ अंक:14 शुभ समय: दोपहर 3:50 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): नौकरी हो या व्यापार आज आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। शुभ रंग:गहरा लाल शुभ अंक:11 शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:25 तक कुंडली में मौजूद चांडाल दोष बर्बाद कर सकता है वैवाहिक जीवन, इसे खत्म करने के उपाय जानें
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:नीला शुभ अंक:32 शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 8:35 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:भूरा शुभ अंक:2 शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:पीच शुभ अंक:25 शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:लाल शुभ अंक:19 शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद शुभ अंक:6 शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की पाने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी शुभ अंक:15 शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
शुभ रंग:गुलाबी शुभ अंक:22 शुभ समय: सुबह 8:05 से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता आपका कोई काम अधूरा ही रह जाए।
शुभ रंग:हरा शुभ अंक:17 शुभ समय:शाम 4 बजे से 7:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): जीवनसाथी के साथ आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहने वाली है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग:लाल शुभ अंक:10 शुभ समय:प्रातः 5:15 से 8 बजे तक
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।
इस राशि के व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:55 तक
कामकाज को लेकर यदि कुछ दिनों से आप काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको जरासंभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 6:50 से रात्रि 8:10 तक
व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा ऊर्जा के साथ अपने काम करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक
पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर में खर्च करें। परिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी ना होने दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी नहीं चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 7:35 से दोपहर 12 बजे तक
दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आप जमकर मेहनत करेंगे। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण बॉस काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 8:25 से 10:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें तो अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप आपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मामलों में अब किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 6:35 से रात्रि 8:20 तक
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। घर में आज अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर में मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2 बजे तक
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आपके सिर से यह बोझ उतर सकता है। हालांकि भविष्य में आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप खानपान में लापरवाही ना करें अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा शुभ अंक:20 शुभ समय: सुबह 6:55 से 10 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): घर का माहौल अच्छा रहेगा। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी उर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला शुभ अंक:14 शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। यदि हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया है तो उसका परिणाम आज आपको मिल सकता है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक हो सकती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी शुभ अंक:7 शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह की कहासुनी से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी बीच में अटक सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय आपके प्रिय को पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद शुभ अंक:15 शुभ समय: प्रातः 4:20 से 8:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में आज बॉस का मूड काफी गर्म रहेगा है। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही ना करें। इसके अलावा समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा शुभ अंक:26 शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। दफ्तर में आपको अपनी वाणी का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में कही हुई बात पर वाद विवाद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को नया ऑर्डर लेने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा मार्केट में भी आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी शुभ अंक:8 शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:35 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपने बड़ों के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। हालांकि खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:लाल शुभ अंक:11 शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आपको अपनी वाणी और व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका गुस्सैल स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई नई डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:भूरा शुभ अंक:10 शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यदि आपको कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचें। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
शुभ रंग:पीला शुभ अंक:36 शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर आप चर्चा करने से बचें। सेहत में गिरावट आ सकती है। शुभ रंग:आसमानी शुभ अंक:22 शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी शुभ अंक:12 शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 9:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम शुभ अंक:4 शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:15 तक
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किमत में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी शुभ अंक:14 शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): यदि लंबे समय से दफ्तर में कोई काम अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर भी ध्यान दें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल शुभ अंक:28 शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): यदि कुछ दिनों से आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपनों के साथ अतिरिक्त समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। खर्चे कुछ कम होंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला शुभ अंक:28 शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो अपने काम पर पूरा फोकस करें। जरा सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला शुभ अंक:8 शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज आपको किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया शुभ अंक:20 शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): नौकरी हो या व्यापार, आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी डाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें। शुभ रंग: नीला शुभ अंक:12 शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक Jagannath Rath Yatra 2023 Mantra: जून माह में निकलेगी रथ यात्रा, जगन्नाथ की कृपा पाने के लिए पढ़ें ये मंत्र
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप अपने गुरुजनों की भी मदद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 34 शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे प्रदर्शन को आज सराहा जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 14 शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: पीच शुभ अंक: 9 शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 31 शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी गलत संगति आपकी चिंता बढ़ा सकती है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आज आप व्यर्थ की चिंताओं से घिरे हुए रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक:21 शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): विद्यार्थी अगर विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इसी तरह से कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी शुभ अंक:2 शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक