Monday, 14 July 2025

All Categories

595::/cck::

नारियल पानी पीते हैं तो यह 5 जानकारियां आपके लिए हैं...

::/introtext::
::fulltext::
सुबह कसरत करने के बाद नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को रीचार्ज कर देते हैं और इसे पीने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती। इस तरह से यह वजन काबू में रखने में फायदेमंद होता है.
 
क्रीम, शैंपू, कंडीशनर, लोशन अधिकतर प्रोडक्ट्स में होता है। नारियल पानी पीने से चेहरे के कील मुहांसों को हटाने में फायदा होता है।
 
नारियल पानी में पांच अहम पौष्टिक तत्व होते हैं, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सोडियम। इनके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।
 
 
अगर आपको पेट की बीमारी है या फिर कब्ज है, तो नारियल पानी पीने से फायदा मिल सकता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है। उल्टी, दस्त में भी इससे राहत मिलती है।
 
वेस्ट इंडियन मेडिकल जर्नल के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में नारियल पानी से फायदा मिलता है। अगर आपको उच्च रक्त चाप की समस्या है तो हर रोज एक ग्लास नारियल पानी का सेवन करें।
 
बाजार में कसरत के बाद पीने के लिए कई तरह के एनर्जी ड्रिंक मौजूद हैं। लेकिन ताजा नारियल पानी के सामने इनका कोई मुकाबला नहीं. यह आपको फौरन तरोताजा महसूस कराता है।
::/fulltext::

587::/cck::

रायपुर में पीलिया का कहर जारी, दो और लोगों की मौत

::/introtext::
::fulltext::

अब तक राजधानी में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की हो चुकी है मौत 

रायपुर।राजधानी में पीलिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लगातार लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। राजधानी में फिर दो लोगों की पीलिया से मौत हो गई। खासकर राजधानी का मोवा इलाके में इसकी चपेट में सबसे ज्यादा है। पीलिया के चलते शहर में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

- 36 साल के प्रेम यादव की मौत पीलिया से हो गई है। वो मोवा के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान बीती देर रात उसने दम तोड़ दिया।

- वहीं 3 दिन पहले एक नवविवाहिता की मौत भी पीलिया से हो गई थी। अंबेडकर अस्पताल में प्रसव के दौरान उसकी मौत हुई थी। अब तक रायपुर में पीलिया से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पीलिया से हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह कैंप लगाए हैं और लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

- इससे पहले राजधानी में 3 महिलाओं की मौत पीलिया से हो चुकी है। इससे पहले अलका लिमजे नाम की महिला, जो कांपा की रहने वाली थी, उसकी मौत पीलिया से हो गई थी। पीलिया से एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई थी। दूसरे केस में जुड़वां बच्चों को जन्म देकर भी एक प्रसूता ने दम तोड़ दिया था। इसे भी पीलिया था।

- शहर के अन्य इलाकों में भी पीलिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके कारण लोगों में डर का माहौल है। जगह-जगह जलभराव होने और वहां से पेयजल लाइन होने के कारण स्थिति बिगड़ी है।

 - उधर, मोवा में रहनेवाले लोगों का गुस्सा नगर निगम के खिलाफ फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम सिर्फ जांच करके चली जाती है, कुछ करती नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पाइपलाइन गंदगी में है, पानी गंदा आ रहा है और बीमारों की संख्या बढ़ती जा रही है।
::/fulltext::
R.O.NO.13286/4 Advertisement Carousel
R.O.NO.13286/4 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total893383

Visitor Info

  • IP: 216.73.217.4
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

2
Online

2025-07-14