Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
हैदराबाद 4 जुलाई 2018. वारंगल जिले के कोटी लिंगाला मंदिर के पास पटाखा गोदाम में तेज धमाके के साथ आग लग गई है। हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के चीथड़े-चीथड़े हो गए. धमाके से छत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फैक्ट्री के आस-पास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं।
मिली जानकारी के मुताबिक वारंगल जिले के कोटी में ये हादसा हुआ है. घटना के समय फैक्ट्री में कुल कितने लोग थे, इस बात की जानकारी नहीं मिली पाई है। इसी वजह से घायलों की संख्या भी पता नहीं चल पाई है। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
जम्मू क्षेत्र में वर्षाजन्य हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन मकानों को क्षति पहुंची।
श्रीनगर, एजेंसी। भारी बारिश के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा दोनों मार्गो पहलगाम और बालटाल से रोक दी गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि मार्ग में फिसलन बढ़ने के कारण यात्रा स्थगित की गई है। पैदल मार्ग से किसी यात्री को नहीं जाने दिया गया। हालांकि कुछ यात्री हेलिकॉप्टर से पहुंचे हैं। दक्षिण और मध्य कश्मीर में 27 जून से भारी बारिश के चलते बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। बालटाल और पहलगाम में सैकड़ों अमरनाथ यात्री फंसे हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई। हालांकि मार्ग को तुरंत साफ कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से करीब पांच हजार यात्री जम्मू पहुंचे हैं।
मध्य कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी, स्कूल बंद रहे
कश्मीर में रुक-रुककर बारिश जारी रहने के बाद अधिकारियों ने शुक्रवार को कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। शनिवार को श्रीनगर सहित मध्य कश्मीर के निचले इलाकों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा निकास के लिए तैयार रहने को कहा गया है। खराब मौसम के चलते घाटी में शनिवार को स्कूल बंद रहे। अनंतनाग जिले के संगम में पानी का स्तर 21 फीट को पार कर गया जो बाढ़ का अलर्ट जारी करने का स्तर है।
वर्षाजन्य हादसों में तीन लोगों की मौत
जम्मू क्षेत्र में वर्षाजन्य हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन मकानों को क्षति पहुंची। अखनूर सेक्टर के खौर गांव में घर के पास बह रहे नाले में अचानक बाढ़ आने से हरबंस लाल (45) की मौत हो गई। किश्तवाड़ जिले के कलामसादेधर गांव में अस्थायी आवास में रह रही महिला जमीला की मौत हो गई। पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में 22 साल का युवक अंजार अहमद नाले की बाढ़ में बह गया।
::/fulltext::नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक घर से 11 लोगों के शव मिले हैं। एक साथ 11 लोगों की संदिग्ध मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 लोगों में सात महिलाएं और चार पुरुषों के शव हैं। सभी शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी।
एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के कुल 11 लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, वह दो मंजिला है। खबर के मुताबिक मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार से थे।
पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।
::/fulltext::